{"_id":"6b0090fa79117114550d1661","slug":"will-green-ammonia-replace-urea-trials-underway-in-300-acres-of-mustard-fields-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131966-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया की जगह लेगी ग्रीन अमोनिया? महेंद्रगढ़ में 300 एकड़ सरसों के खेतों में चल रहा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया की जगह लेगी ग्रीन अमोनिया? महेंद्रगढ़ में 300 एकड़ सरसों के खेतों में चल रहा परीक्षण
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव भगड़ाना में किसानों को जागरूक करते कृषि विशेषज्ञ--स्रोत- केवीके
महेंद्रगढ़। सरसों की फसल में यूरिया का विकल्प तलाशने की कोशिश जिले में तेज हो गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ ने किसानों के खेतों में करीब 300 एकड़ में ग्रीन अमोनिया के प्रदर्शन प्लॉट तैयार किए हैं।
शुक्रवार को कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोधपुर के निदेशक डॉ. जय प्रकाश मिश्र और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. हर नारायण मीणा ने गांव भगड़ाना और आदलपुर पहुंचकर इन प्लॉट का निरीक्षण किया।
वैज्ञानिकों ने सरसों की बढ़वार और ग्रीन अमोनिया से मिल रहे नतीजों को देखा। उन्होंने किसानों से सीधी बात कर तकनीक के उपयोग, फसल की हालत और उनके अनुभव जाने। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन प्रदर्शनों के आंकड़ों के आधार पर ग्रीन अमोनिया की प्रभावशीलता, उत्पादन और आर्थिक फायदे का वैज्ञानिक मूल्यांकन होगा। इससे आगे किसानों को नाइट्रोजन प्रबंधन के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. नरेश यादव ने बताया कि इन प्रदर्शनों का मकसद सरसों में ग्रीन अमोनिया के असर, फसल की वृद्धि, पैदावार और आर्थिक लाभ को परखना है।
भगड़ाना में खेत बचाओ अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में डॉ. जय प्रकाश मिश्र ने किसानों को मिट्टी की सेहत बचाने, संतुलित उर्वरक इस्तेमाल और टिकाऊ पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक अपनाने के साथ पानी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी करें।
डॉ. मिश्र ने केंद्र में सरल परियोजना के तहत 10 से 24 नवंबर तक चल रहे मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण युवाओं के लिए आमदनी का अच्छा जरिया बन सकता है।
उन्होंने गांव खायरा के प्रगतिशील किसान योगेंद्र यादव की मशरूम इकाई का भी निरीक्षण कर उनके काम की सराहना की। इस मौके पर डॉ. नरेश यादव, डॉ. राजपाल यादव, डॉ. नरेंद्र यादव सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे।