फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, canal break, ten acre, crop, sink

नहर टूटने से 10 एकड़ सरसों की फसल जलमग्न

Tue, 08 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, canal break, ten acre, crop, sink
canal file image - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के  मालड़ा गांव के पास लावन माइनर टूट जाने से ग्रामीणों की 10 से 12 एकड़ खेतों में बोई सरसों की फसल में पानी भर गया जिस कारण बोई गई फसल खराब हो गई। गांव मालड़ा के सरपंच लालचंद ने सिचाई विभाग को फोन कर सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक सिचाई विभाग से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

गांव के सरपंच ने बताया कि लावन माइनर में सायं के समय पानी चल रहा था। अचानक 60 से 72 फीट चौड़ी साइड से टूट गई जिस कारण  किसान बीर सिंह, राजेंद्र, किशोरी, सतीश, ओमपाल, मुरारी, आदि की बिजाई की गई फसल जलमग्न हो गई।  सरपंच ने बताया कि  गांव की यह पुरानी नहर है। पहले भी तीन बार यह नहर टूट चुकी है। यह नहर गांव झगडोली की बड़ी नहर से निकलती है जो अगिहार, पाथेड़ा होती हुई गांव मालड़ा पहुंचती है। मालड़ा गांव में स्थित वाटर सप्लाई का डिग इसी नहर से भरा जाता है। इस डिग से तीन गांवों को पेयजल सप्लाई दी जाती है। नहर के टूटने से ग्रामीणों की फसल न केवल खराब हो गई बल्कि ग्रामीणों को तीन चार दिन तक पेयजल की सप्लाई से भी वंचित रहना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि उनकी खराब हुई फसल का उन्हें उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed