फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants looted cash from petrol pump, opened fire

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल पंप से बदमाशों ने नकदी लूटी, की फायरिंग

Thu, 19 Dec 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash from petrol pump, opened fire
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देते नकाबपोश बदमाश।
नारनौल। नांगल चौधरी से बहरोड कोटपूतली की तरफ जाने वाले मार्ग पर गांव इकबालपुर नगली में दो बाइक से आए 4 बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर लूट की घटना काे अंजाम दिया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव इकबालपुर नगली में सुंदरम किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शाम को करीब 5:30 बजे दो बाइक पर चार बदमाश बैठकर आए। चारों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बाधा था। बदमाशों ने आते ही हवाई फायर भी किया। इसके बाद ऑफिस से 55 से 60 हजार रुपये लूट भागने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फिर से हवाई फायर किया। घटना की सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ वारदात की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बदमाश राजस्थान की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

19जेएनडी20: उचाना पुरानी मंडी में रखे गए डस्टबिन। संवाद

19जेएनडी20: उचाना पुरानी मंडी में रखे गए डस्टबिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed