{"_id":"68c9a445430b38083b0d1d81","slug":"kanak-won-the-slogan-writing-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1003-129788-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्लोगन लेखन में कनक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्लोगन लेखन में कनक ने मारी बाजी
Tue, 16 Sep 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14आईटीआई में विश्व उद्यमिता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को विश्व उद्यमिता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने कहा कि हर जिले में उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसके जरिए बच्चों को उद्यमिता की ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने के साथ हरियाणा सरकार प्रदेश को एक नवाचार और उद्यमिता का एक प्रमुख केंद्र बनाने के लिए विशेष तौर पर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि उद्यमिता एक आर्थिक क्रिया है, जो बाजार में व्याप्त संभावना को पहचानने की प्रक्रिया है। इसलिए अब हमें उद्यमिता को अपनाकर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाना होगा, जिससे देश भी आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग, आइडिया कंपटीशन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया।
विज्ञापन
स्लोगन राइटिंग में राजकीय महाविद्यालय नारनौल की कनक, आइडिया कंपटीशन में राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ से राहुल अग्रवाल व पोस्टर मेकिंग में राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ से निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षाविद शिवताज सिंह सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, प्रोफेसर नीरज चौहान, प्रोफेसर सतीश सैनी, प्रोफेसर सतपाल सुलोदिया, डिप्टी डीईओ अशोक कुमार, सीमा देवी, कार्यालय अधीक्षक सतनारायण जांगडा व मेजर वीरेंद्र सेकवाल आदि मौजूद थे।