{"_id":"67a0ff97e6594afdb2008216","slug":"kalwa-gurjar-won-wrestling-worth-51-thousand-rupees-narnol-news-c-196-1-mgh1001-120961-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कलवा गुर्जर ने जीती 51 हजार रुपये की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कलवा गुर्जर ने जीती 51 हजार रुपये की कुश्ती
Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते सरपंच देवीसिंह। संवाद
मंडी अटेली।
खंड के गांव कांटी में स्थित प्राचीन मंदिर में बाबा नृसिंह दास की याद में हर वर्ष की भांति मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन भी करवाया गया, जहां दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
मेले में मल्लयुद्ध 101 रुपये से 71 हजार रुपये तक चला। 51 हजार रुपये की कुश्ती का मुकाबला कलवा गुर्जर व परवेज के बीच हुआ, इसमें कलवा गुर्जर ने अपना दांव लगाते हुए जीत हासिल की। वहीं कामड़े 71 हजार रुपये की आखरी कुश्ती संजय जैलाफ व लाखूवास के अजय पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। मेला कमेटी के अध्यक्ष व गांव के सरपंच देवी सिंह उर्फ देबू के नेतृत्व में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रविन्द्र चौहान, राकेश प्रजापत, नरेश चौहान, गौतम शर्मा, बाबूलाल, बेनी प्रसाद, गजेन्द्र, कन्हैयालाल, पूर्व सरपंच सतीश कुमार उपस्थित थे।