फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Insurance scheme became the support of farmers: Omprakash

किसानों का सहारा बनी बीमा योजना: ओमप्रकाश

Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Insurance scheme became the support of farmers: Omprakash
नारनौल। हरियाणा सरकार ने किसानों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर बीमा योजना चला रखी है। किसी भी आपदा के समय यह योजना किसान के परिवार का सहारा बन रही है। ये बातेें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में चेक वितरण के बाद कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की राशि का चेक आशा देवी निवासी खामपुरा को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी भी किसान की अपनी खेती का कार्य करते समय कोई दुर्घटना से मृत्यु हो जाए तो उसमें प्रदेश सरकार उसके आश्रित को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करती है। प्रवीण कुमार का 23 अप्रैल 2022 को अपने खेत में फव्वारे से लाइन बदलते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इसलिए सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का चेक स्वर्गीय प्रवीण कुमार की पत्नी आशा देवी को दिया। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा रीढ़ की हड्डी टूटने या स्थायी अशक्तता होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये की मदद की जाती है। दो अंग भंग होने पर या स्थायी गंभीर चोट होने पर मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर जीवन सुरक्षा योजना के द्वारा 1 लाख 87500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। मौके पर मार्केट कमेटी की सचिव मुकुल यादव भी मौजूद रही। इस दौरान मार्केट कमेटी की सचिव मुकुल यादव भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed