फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   in one day 10 patient in mohindergarh

जिले में एक दिन में कोरोना के दस मरीज, जिले में 14 कंटेनमेंट जोन

Thu, 21 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
in one day 10 patient in mohindergarh
फोटो-9-जांच करने जाती टीम - फोटो : Narnol
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में वीरवार को कोरोना वायरस के दस नए मामले आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को पटीकरा स्थित कोविड-19 के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन जगहों पर शुक्रवार को हेल्थ विभाग की टीमें लोगों की जांच करेगी। अब तक जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। अभी भी जिले में 17 कोरोना एक्टिव केस है। अब जिले में 14 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस सामने आए हैं। इन सभी को पटीकरा में बनाए गए कोविड-19 के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि जिले के गांव बजाड़, गुजरवास व महासर में चार केस पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के गांव बायल, नांगल सोडा, रावता की ढाणी, भोजावास, नांगल नुनिया व खातोली जाट में छह केस पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल शहर के किला रोड एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इन सभी क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव के बाद जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इस प्रकार जिले में अब कुल 14 कंटेनमेंट में बफर जोन घोषित किए गए हैं। इन सभी पर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं। कंटेनमेंट जोन में किसी भी व्यक्ति के आने व जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। अब जिला में कुल 21 कोरोना पोजिटिव मरीज है। इनमें से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोविड-19 के 17 एक्टिव केस हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में ही हेल्थ विभाग को रिपोर्ट मिली थी। लेकिन, रिपोर्ट में इनके नाम दर्ज थे और एक नाम से कई लोग थे। ऐसे में मरीजों के नाम मिलाने व अन्य कार्यों में विभाग को देरी लगी। देर शाम को हेल्थ विभाग पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी जुटा पाया। जीएच में कोविड-19 के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 18 व 19 मई के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आई है। उन्होंने वीरवार को भी 62 लोगों के अलग-अलग जगहों से सैंपल भेज गए हैं। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अटेली में एक युवक पॉजिटिव आया था। इसके बाद अटेली एरिया में उसके संपर्क आया। इसी प्रकार खातोली जाट में कोरोना मरीज के संपर्क में आया एक युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद व मुंबई से आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दस नए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री और परिवार के बारे में देर रात तक जानकारी लेने में डॉक्टरों की टीम लगी रही। इसके बाद रात नौ बजे संबंधित गांव पुलिस पहुंची और गांवों में नाके लगाकर सील किया।
विज्ञापन

2563 सैंपल भेजे गए
कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2563 सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अब तक 8348 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 10 मोबाइल टीमें लगी हुई हैं। इन मोबइल टीम ने 761 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 621 मरीजों को सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 21 मई तक 55,580 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 32706 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित
जिले के गांव बजाड़, गुजरवास व महासर में चार केस पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के गांव बायल, नांगल सोडा, रावता की ढाणी, भोजावास, नांगल नुनिया व खातोली जाट में छह केस पाए गए हैं। इससे पहले किला रोड में कोरोना का मरीज मिला था। जिला में 14 कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किए गए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इन सभी जोन में पुलिस द्वारा नाके लगाकर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे पहले महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान, हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड, अटेली के वार्ड 9, खातोली जाट व नांगल दुर्गू को कंटेनमेंट व बफर जोन पहले से घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed