फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Human rights commission strict on the bad roads of the city

शहर की दुर्दशा को लेकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Human rights commission strict on the bad roads of the city
नारनौल। शहर में सीवर लाइन दबाने के लिए पुलिस लाइन से किला रोड तक उखाड़ी सड़क के निर्माण में देरी व शहर की सड़कों की खस्ताहाल को लेकर 17 सितंबर को 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश कुमार मित्तल प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें आम नागरिकों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता आयोग के सामने पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता ने बताया कि पिछले कुछ समय से नारनौल में सीवर लाइन दबाने के लिए उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत में हुई देरी, सड़कों की बदहाल व्यवस्था व दुर्दशा से आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया। शहर के अंदर सड़कों के रास्तों पर लोगों का पैदल, दोपहिया वाहन व चौपहिया वाहन से चलना दुर्भर हो गया। पूरे शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और काफी जगह सीवर लाइन के मेन हॉल टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर एकत्रित हो रहा है। इस सारी स्थिति को देखते हुए हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इस पर स्वयं संज्ञान लिया है। इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश कुमार मित्तल व उनके साथी सदस्यों द्वारा 13 सितंबर को आदेश पारित किया गया है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को हो रही परेशानियों व समस्याओं के निराकरण के लिए 17 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में आयोग के अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। आयोग के आदेश अनुसार इस बैठक में आम नागरिकों की तरफ से पक्ष रखने के लिए और मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता को प्रतिनिधि के रूप में आयोग द्वारा नियुक्त किया गया है। मेहता ने आमजन से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र की सड़क, सीवर व पानी से संबंधित समस्या के विषय में कोई भी लिखित प्रतिवेदन या मौके की स्थिति की फोटो उन्हें व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर या उनके व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed