{"_id":"689b97dae0f5e1f0c602be1a","slug":"hemsa-started-contact-campaign-for-demonstration-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119208-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदर्शन के लिए हेमसा ने संपर्क अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदर्शन के लिए हेमसा ने संपर्क अभियान शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों को संबोधित करते हेमसा रा
महेंद्रगढ़। सात सितंबर को हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर शिक्षा मंत्री आवास पानीपत में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हेमसा ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
मंगलवार को हेमसा के शिष्टमंडल ने राज्य प्रधान संदीप सांगवान के नेतृत्व में डायट महेंद्रगढ़, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ आदि संस्थानों में कर्मचारियों से संपर्क किया। संदीप सांगवान ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों के सामने शिक्षा, शिक्षण संस्थान और रोजगार बचाने का संकट आ खड़ा हुआ।
सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज बड़े स्तर पर स्कूलों का मर्ज किया जा रहा है। जिससे हर वर्ग का कर्मचारी प्रभावित हो रहा है। हमारे बुजुर्गों की संपत्ति को सरकार निजी हाथों में सौंपने जा रही है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने, सातवें वेतन आयोग में पे मैट्रिक्स लेवल छह के अनुसार मूल वेतन 35 हजार 400 रुपये लागू करवाने। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने। ट्रांसफर पालिसी से प्रभावित कर्मचारियों का समायोजन करने, पदोन्नति का लाभ समय पर देने सहित अनेक मांगों को लेकर लिपिक वर्गीय कर्मचारी काफी वर्षों से संघर्षरत है।
विज्ञापन
लेकिन सरकार व उच्च अधिकारियों की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। सात सितंबर को शिक्षा मंत्री आवास पानीपत पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश से हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। आप भी अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने को लेकर महेंद्रगढ़ जिले से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी करें। कार्यक्रम का संचालन हेमसा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने किया। इस मौके पर मनोज भालोठिया, हेमसा पूर्व प्रधान सुनील पाल, जनार्दन शर्मा, देवेंद्र जोशी, हेमसा जिला कोषाध्यक्ष राकेश लमोरिया, बंटी, शक्ति सिंह, श्याम मनोहर, पियूष गौतम, शीला देवी, संजय, विक्रम, कर्मवीर, महेंद्र सैनी, लेखराम, रोहताश, मनफूल, रामकलां सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।