फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana has 25 days stock of coal

हरियाणा: डिप्टी सीएम ने कहा– प्रदेश में नहीं रहेगा बिजली संकट, राज्य के पास है 25 दिन का कोयला शेष

Wed, 13 Oct 2021 12:17 AM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 13 Oct 2021 12:17 AM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास कोयले की कोई कमी नहीं है। 25 दिन का कोयला हमारे पास रखा हुआ है। मंगलवार को डिप्टी सीएम चौटाला ने नारनौल में आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी है और 151 लाख रुपये सतनाली सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
Haryana has 25 days stock of coal
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

देश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट पर प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास कोयले की कोई कमी नहीं है। 25 दिन का कोयला हमारे पास रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मीटिंग लेकर यह सुनिश्चित किया है कि दिल्ली एवं हरियाणा को एडिशनल रैंक देकर सपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता आने वाले दिनों में प्रदेश में बिजली का कोई संकट होगा। मंगलवार को डिप्टी सीएम चौटाला ने नारनौल में आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी है और 151 लाख रुपये सतनाली सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन



एक से डेढ़ महीने में शुरू होगा बाछोद के अंदर एफटीआई
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाछौद में स्थापित किए जा रहे फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एफटीआई) देश का इकलौता इंस्टीट्यूट है। उन्होंने बताया कि इसके अंदर प्रति वर्ष 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की परमिशन आनी है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने बाद विमान आकर यहां ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: नारनौल: बाछौद में शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 100 बच्चों को मिलेगा एडमिशन, हरियाणा के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित



17 तारीख से पहले किसानों के खाते में डाले जाएंगे 600 रुपये
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मार्केट में बाजरे का मूल्य 1650 रुपये हैं और भावांतर राशि 600 रुपये से हम 2250 रुपये की राशि को टच कर देंगे। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल आज बेचे या दो महीने बाद बेचे। अगर वह पंजीकृत किसान है तो 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उनके खाते में 17 अक्तूबर से पहले ट्रांसफर कर देगी। 


सरकार ने अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर की सख्ताई
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर निरंतर सख्ती बढ़ा रहे हैं। सख्ती बढ़ेगी तभी सिस्टम सुधरेगा। दो वर्ष में हमने काफी सुधार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed