{"_id":"61659d438ebc3ed9da290add","slug":"flying-training-institute-will-start-in-bachhod-of-narnaul-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बाछौद में शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 100 बच्चों को मिलेगा एडमिशन, हरियाणा के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बाछौद में शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 100 बच्चों को मिलेगा एडमिशन, हरियाणा के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित
Tue, 12 Oct 2021 08:05 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:05 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते एक कंपनी को नियुक्त कर दिया जो आने वाले एक या दो महीने में 10 से 12 जहाज लाकर विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शुरू कर देगी। फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए सिविल एविएशन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को एविएशन हब के रूप में विकसित करना चाहती है। अगले दो महीने के अंदर-अंदर महेंद्रगढ़ के बाछौद में फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया जाएगा। इसमें एक बार में 100 बच्चों को पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 50 फीसदी सीटें हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी। चौटाला मंगलवार को नारनौल के सभागार में विभिन्न प्रोजेक्ट के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते एक कंपनी को नियुक्त कर दिया जो आने वाले एक या दो महीने में 10 से 12 जहाज लाकर विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए सिविल एविएशन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है और उसके बाद बाछौद में यह ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शुरू हो जाएगा।
प्रशिक्षण लेने के इच्छुक छात्रों से बांड भरवाया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राकेश शर्मा, जजपा जिला प्रधान मंजू चौधरी, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, जजपा शहरी जिला प्रधान अशोक सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हरियाणा की बड़ी खबरें: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, प्रदेश में उर्दू पढ़ाने के लिए जल्द बनेगी योजना
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को दी 20 करोड़ 40 लाख की सौगात
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को सभागार भवन से लगभग 20 करोड़ 40 लाख 27 हजार रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें 9 सड़कों का निर्माण व सड़क का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास है। इसके अलावा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली का उद्घाटन शामिल है।

चौटाला ने लगभग 119.57 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्याना से चांगरोड सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 285.86 लाख रुपये की लागत से स्याना से बाघोत सड़क निर्माण तथा लगभग 199.14 लाखों रुपये की लागत से भोजावास से बोहका सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास 337. 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले निजामपुर से खेतड़ी राजस्थान बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास, लगभग 101.62 लाख रुपये की लागत से नांगल चौधरी- गोठड़ी सड़क से मौरूंड सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास, 130.10 लाखों रुपये की लागत से गांव बसीरपुर में साइड ड्रेन के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।
लगभग 255.30 लाख रुपये की लागत से निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से बायल राजस्थान बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास तथा लगभग 355.75 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क से नूनी-सलूनी-गुवानी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास व लगभग 104 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भूषण कला से राजस्थान सीमा तक के रास्ता का शिलान्यास किया। इसी प्रकार लगभग 151 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक केंद्र सतनाली का उद्घाटन किया।