फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former Minister Prof. Ram Bilas Sharma distributed laddu with the workers

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटे

Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Prof. Ram Bilas Sharma distributed laddu with the workers
फोटो संख्या:60- भगवान परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. र
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह की जीत पर भगवान परशुराम चौक पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि चौधरी धर्मबीर सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटों के साथ-साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। 5 जून के बाद इंडी गठबंधन टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा। कांग्रेस व उसके नेताओं ने देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह व अन्य भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर भी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राजू शर्मा, सुंदर चौधरी, मनोज, अमित भारद्वाज, विष्णु तंवर, ऋषि सोनी, देवेंद्र यादव, माेतीलाल, कैलाश सैनी, गजराज सिसोठ, प्रदीप महता, गोपेश महता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धर्मबीर की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
कनीना। महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह की तीसरी बार लगातार जीत व देश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दौंगड़ा अहीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व मिठाइयां बांट कर खुशी जताई। इस अवसर पर मामन प्रधान, अमरजीत दौंगड़ा, ललित यादव, राजपाल आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:60- भगवान परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. र

फोटो संख्या:60- भगवान परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed