फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out at four places, fire brigade team reached the spot and brought it under control

Mahendragarh-Narnaul News: चार जगहों पर लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

Wed, 29 May 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at four places, fire brigade team reached the spot and brought it under control
महेंद्रगढ़। अज्ञात कारणों के चलते मंगलार को क्षेत्र में चार स्थानों पर आग लगने प्लास्टिक के पाइप व ईंधन जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी विकास ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते चार जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि 2 बजे सूचना मिली की कनीना नगर पालिका के डंपिग यार्ड में आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 2:57 पर सूचना मिली कि सतनाली के गांव कुम्हाराण की ढाणी में ईंधन में आग लग गई। आग से बणी के पेड़-पौधे जल गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस में 4 से 5 गाड़ी ईंधन व उपले जल गए। 4:45 बजे सूचना मिली की राव दान सिंह के फार्म हास पर सूखे पत्तों में आग लग गई। इससे प्लास्टिक पाइप व डीप सेट भी जल गया। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। शाम 5 बजे सूचना मिली गांव कोका में ईंधन में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से एक ट्रॉली ईंधन जलकर राख हो गया। इस मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, योगेश, महावीर सिंह, शैलेंद्र ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed