फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers expressed anger over not issuing gate passes

Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास नहीं जारी करने पर किसानों ने जताया रोष

Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger over not issuing gate passes
फोटो नंबर- 32किसानों व मार्केट कमेटी अ​धिकारियों के बीच विवाद को सुलझाती पुलिस। संवाद
नारनौल। नई अनाज मंडी में सोमवार की दोपहर गेटपास जारी करने का कार्य बंद कर दिया गया। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने गेटपास नहीं मिलने पर मार्केट कमेटी के विरुद्ध रोष जताया। गेटपास नहीं मिलने पर जाम की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

बाजरे की अधिक आवक के चलते मार्केट कमेटी ने दोपहर 2 बजे ही गेटपास जारी करने बंद कर दिया जिससे बाजरा लेकर मंडी पहुंचे किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं मिला। किसानों को गेटपास नहीं मिलने से किसानों ने मार्केट कमेटी के विरुद्ध रोष व्यक्त किया। इस दौरान नांगल चौधरी रोड पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझा-बुझा कर शांत करवाया और गेटपास जारी करने का कार्य शुरू किया। किसानों ने बताया कि वाहनों को किराये पर मंडी में बाजरा लेकर आए थे लेकिन गेटपास काटने का कार्य बीच में ही रोक दिया जिस कारण लंबे समय तक मंडी में प्रवेश करने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मार्केट कमेटी पर मनमानी करने के आरोप लगाते हुए कहा कि गेटपास जारी करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है, लेकिन केवल 2 बजे ही गेटपास जारी करने बंद कर दिए।


आवक में रही बढ़ोतरी : नारनौल व अटेली की मंडियों में इन दिनों बाजरे की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को नारनौल में 700, नांगल चौधरी में 72 व अटेली में 746 गेटपास जारी किए गए। वहीं नारनौल में 18657, नांगल चौधरी में 2042 व अटेली में 101714 क्विंटल बाजरे की आवक हुई।

वर्जन :

गेटपास काटने का कार्य सुबह 5 बजे तक ही किया गया। तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए गेटपास काटने का कार्य रोका गया था। गेटपास जारी करने का कार्य सुचारू रूप से किया जाता है ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed