फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers and villagers protested and stalled power supply for four hours

किसानों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चार घंटे बिजली आपूर्ति रखी ठप

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers and villagers protested and stalled power supply for four hours
मुंडिया खेड़ा उपकेंद्र में ग्रामीणों को समझाते कनीना थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश। संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। बिजली कटौती की समस्या से नाराज खैराना, झिंगावान, भोजावास गांवों की ढाणियों में रहने वाले तीन दर्जन से अधिक किसानों ने वीरवार को मुंडिया खेड़ा बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप करा दी। इससे पहले भी 6 जून सोमवार को किसानों ने यहां जमकर हंगामा किया था। किसानों एवं ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार मांग के बावजूद भी अधिकारी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्याओं के बारे में कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों व एसएसओ कनीना को बता चुके हैं, जबकि 6 जून को उपकेंद्र से ही विधायक सीताराम यादव को भी बिजली की समस्या के बारे में फोन पर बताया था और उन्होंने भी आश्वस्त किया था कि उनकी समस्या जल्द ही ठीक होगी, लेकिन विधायक के आश्वासन को दस दिन का समय बीतने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके कारण उन्हें मजबूरीवश यह कदम उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि एसएचओ कनीना ने फोन पर निगम के उच्च अधिकारियों से बात करवाई है और कहा है कि कल सुबह ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने का काम करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात के 8 बजे तक उनके ट्यूबवेलों व ढाणियों में रहने वाले ग्रामीणों एवं किसानों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुबह नौ बजे फिर से बिजली उपकेंद्र पर आएंगे यदि इस दौरान काम शुरू कर दिया तो वापस शांतिपूर्वक लोट जाएंगे अन्यथा पावर हाउस में ही अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर एसएचओ कनीना ब्रह्मप्रकाश, एसडीओ अशोक कुमार, एसआई हरीश चौकी इंचार्ज दौंगड़ा अहीर, समेत पुलिस दलबल के साथ उपकेंद्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गत 10 फरवरी को विभाग को पैट ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सामान उपलब्ध कराने के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा था, लेकिन अभी तक सामान नहीं मिल पाया है। इसके कारण पैट ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए हैं। सामान उपलब्ध होते ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-एसडीओ डीएचबीवीएन कनीना, अशोक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed