फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer returning home crushed by dumper, angry villagers block road

Mahendragarh-Narnaul News: घर लौट रहे किसान को डंपर ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning home crushed by dumper, angry villagers block road
फोटो संख्या:54- नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम का इंतजार करते परिजन---संवाद - फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
महेंद्रगढ़। जेरपुर ढाणी गांव के पास शुक्रवार सुबह घर लौट रहे किसान भूप सिंह (50) को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़ से क्रशर जोन जाने वाले कराहवटा रोड पर आधे घंटे जाम लगाया।इसके बाद डीएसपी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला।
विज्ञापन

गांव निवासी सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे भूप सिंह खेतों से लौट रहे था। इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर क्रशर जोन की ओर जा रहे एक डंपर ने भूप सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद भूप नीचे गिर गया और डंपर का पहिया भूप सिंह चढ़ गया। इससे भूप को गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद में ग्रामीणों एकत्र हो गए और डंपर चालक को पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर आधा घंटा जाम लगाया। सूचना मिलने पर माधोगढ़ चौकी पुलिस और डीएसपी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया चालक
घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी थी और गांव राजावास निवासी डंफर चालक सुरेंद्र सिंह के ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस के आते ही चालक को पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, पुलिस की ओर से चालक की गिरफ्तारी के लिए इन्कार किया जा रहा है।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने बताया कि भूप सिंह की दो बच्चे हैं जिनमें बेटा 13 वर्ष और बेटी 4 वर्ष की है। दोनों ही अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उसकी पत्नी गृहिणी हैं और घर का सारा खर्च भूप सिंह ही चलाते थे। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, भूप सिंह के जाने पर घर का सारा बोझ उनकी पत्नी पर आ गया है।
----------

प्रतिदिन गुजर रहे ओवरस्पीड व लोडेड वाहन
ग्रामीणों ने बताया कि उष्मापुर खनन क्षेत्र में प्रतिदिन करीबन 800 भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई भी केवल टू लाइन है और इसमें साइड में टालने के लिए जगह तक नहीं है। वाहनों की गति भी काफी तेज होती है और इसके चलते ही लोग अक्सर चपेट में आने से बचे हैं। हालांकि, पहले कोई ऐसा हादसा नही हुआ है लेकिन इस बार डंपर की गति व चालक की लापरवाही के कारण ही हुआ है। वाहनों का बेलगाम दौड़ना भी लोगों के लिए संकट बना हुआ है।

------------
वर्जन:
मृतक के भाई अजीत के बयान पर आरोपी चालक पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करराकर परिजनों को सौंप दिया। मौके से घटना संबंधी साक्ष्य एकत्र किए गए और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। -तपेंद्र कुमार, प्रभारी व जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, माधोगढ़

फोटो संख्या:54- नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम का इंतजार करते परिजन---संवाद

फोटो संख्या:54- नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम का इंतजार करते परिजन---संवाद- फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed