फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DHBVN's appeal in electricity theft case allowed.

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली चोरी के मामले में डीएचबीवीएन की अपील मंजूर

Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
DHBVN's appeal in electricity theft case allowed.
रेवाड़ी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने बिजली चोरी से जुड़े मामले में डीएचबीवीएन की अपील मंजूर करते हुए निचली अदालत का फैसला खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिजली अधिनियम के तहत बिजली चोरी के मामलों में दीवानी अदालत का अधिकार क्षेत्र नहीं है।
विज्ञापन


मामला गांव रोजका की ढाणी निवासी अशोक कुमार के बिजली कनेक्शन से जुड़ा है। बिजली निगम की टीम ने 9 दिसंबर 2021 को परिसर की जांच के दौरान सीधे बिजली आपूर्ति किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद 50,389 रुपये आकलन शुल्क और 8,000 रुपये समझौता शुल्क की मांग की गई। अशोक कुमार ने आरोपों को गलत बताते हुए दीवानी अदालत में वाद दायर किया था।
विज्ञापन


23 अगस्त 2024 को निचली अदालत ने अशोक कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके खिलाफ बिजली निगम ने अतिरिक्त जिला न्यायालय में अपील दायर की।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि बिजली अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बिजली चोरी के मामलों में दीवानी अदालत का अधिकार क्षेत्र बाधित है। अदालत ने यह भी पाया कि बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने निगम की अपील स्वीकार कर निचली अदालत का फैसला रद्द कर दिया और अशोक कुमार का वाद अधिकार क्षेत्र के आधार पर लागत सहित खारिज कर दिया। हालांकि, उन्हें सक्षम मंच के समक्ष कानून के अनुसार उपाय अपनाने की छूट दी गई है। निचली अदालत के आदेश पर जमा राशि नियमानुसार लौटाने या आगामी बिजली बिलों में समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed