{"_id":"665664afc4378a5a6c00aee4","slug":"demand-for-electricity-increased-due-to-heat-faults-are-also-causing-problems-due-to-increased-load-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112686-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के चलते बिजली की बढ़ी मांग, लोड बढ़ने से फाॅल्ट भी कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के चलते बिजली की बढ़ी मांग, लोड बढ़ने से फाॅल्ट भी कर रहे परेशान
Wed, 29 May 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
क्षेत्र में इस बार गर्मी अपने रिकाॅर्ड तोड़ रही है। गर्मी से बचाव के लिए हर घर में एसी, कूलर व पंखे 24 घंटे चल रहे हैं, इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। बढ़ते लोड के कारण शहर में कही तारों में फाॅल्ट हो रहा है तो कही ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ रहे हैं।
शहर के अनेक मोहल्लों में सोमवार रात भी फाॅल्ट होने के कारण करीब दो से तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। मोहल्ला में संघीवाड़ा, पालतियान, देवस्थान, रेवाड़ी रोड, पुरानी सराय, खड़खड़ी, किलारोड, हुडा सेक्टर तथा पुरानी मंडी आदि सहित अनेक स्थान ऐसे रहे जहां फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। इस गर्मी में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बिजली न होने के कारण शिकायत केंद्र में एक के बाद एक फोन बजाते रहे। बिजली निगम के कर्मचारी भी फाल्ट को ठीक करने के लिए भरी दोपहरी में व पूरी रात लगे रहे। लोगों को गर्मी में बिजली ठीक से मिले इसके लिए एसडीओ मोहम्मद अजरूद्दीन भी फील्ड में रहकर कार्यों की जांच करते रहे।
रोजाना 150 के करीब पहुंच रही शिकायतें लोड हुआ दोगुना:
गर्मी के चलते शहर के अंदर हो रहे फाॅल्ट को लेकर इन दिनों रोजाना करीब 150 शिकायतें आ रही है। बिजली की आने वाली इन शिकायतों में करीब 60 तो ऑफ लाइन रहती है और 75 के करीब ऑनलाइन। इतनी शिकायतें 24 घंटे में आने पर कर्मचारियों का भी बुरा हाल हो जाता है और उन्हें एक के बाद एक लगातार शिकायतों के समाधान के लिए जाना पड़ता है। बिजली के लोड की अगर बात की जाए तो गत 15 दिन पहले 137 मेगावाट बिजली खपत हो रही थी। वही अब 240 मेगावाट पहुंच गई है।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में बिजली लगातार लोगों को मिलती रहे इसके लिए विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। विभाग द्वारा इन दिनों में जहां बिजली का लोड ज्यादा है, ऐसे स्थानों पर करीब 15 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। लोग भी इस गर्मी को देखते हुए बिजली बचाने में सहयोग करे और जहां जरूरत नहीं हो वहां एसी, कूलर, पंखे व लाइट बंद रखे।
रंजन राव, अधीक्षक अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम, नारनौल।