{"_id":"643a7ab883ef352b06052405","slug":"search-operation-lasted-for-two-hours-in-narnaul-jail-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल जेल में दो घंटे तक चला सर्च अभियान: बैरक व शौचालयों की हुई गहनता से जांच, कैदियों से की पुछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल जेल में दो घंटे तक चला सर्च अभियान: बैरक व शौचालयों की हुई गहनता से जांच, कैदियों से की पुछताछ
Sat, 15 Apr 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:51 PM IST
सार
सर्च अभियान में जिला की शहर थाना पुलिस, सीआईए, साइबर सेल की पुलिस टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा जेल के अंदर तमाम बैरकों, शौचालयों, जेल के बाहर तथा अन्य जगहों की गहनता से तलाशी लेकर जांच की गई।
विज्ञापन
जेल में चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल जेल में एसपी विक्रांत भूषण के नेतृत्व में 5 पुलिस टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान जिला जेल की बैरकों की गहनता से जांच की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर अपराध व अपराधियों, गैर कानूनी धंधा करने वालों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
एसपी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
इस दौरान उनके साथ डीएसपी नरेंद्र कुमार, थाना शहर नारनौल, महाबीर चौकी, सीआईए नारनौल और सीआईए महेंद्रगढ़ की टीमें मौजूद रही। इस सर्च अभियान में जिला की शहर थाना पुलिस, सीआईए, साइबर सेल की पुलिस टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा जेल के अंदर तमाम बैरकों, शौचालयों, जेल के बाहर तथा अन्य जगहों की गहनता से तलाशी लेकर जांच की गई। इसके अलावा जेल में हवालातियों व कैदियों की और उनके सामान की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कोई सामान बरामद नहीं हुआ। जिला जेल में बंद कैदियों व हवालातियों तक किसी भी सूरत में मोबाइल, सिम और मादक पदार्थ जैसी गैर कानूनी चीजें न पहुंचे, इसको लेकर पुलिस ने औचक निरीक्षण किया और सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला। सर्च अभियान के दौरान कोई प्रतिबंधित सामान तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन हड़कंप की स्थिति जरूर बनी रही।
विज्ञापन