फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants attack the car of a youth who came on bail in Narnaul

नारनौल: जमानत पर आए युवक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला, जेल के अंदर घुसकर बचाई जान

Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

बदमाशों ने स्विफ्ट कार पर प्रहार किए जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित आठ से दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Miscreants attack the car of a youth who came on bail in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में जमानत पर बाहर आने के बाद कार में सवार होकर जा रहे युवक पर बोलेरो एवं बाइक पर आए बदमाशों ने हमला कर दिया जिससे उसको कार वापस जेल की ओर भगानी पड़ी और गाड़ी से उतरकर जेल के अंदर भागकर जान बचाई। इस दौरान बदमाशों ने स्विफ्ट कार पर प्रहार किए जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित आठ से दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव छापड़ा बीबीपुर निवासी सुधीर उर्फ विक्की ने बताया कि 16 नवंबर को वह आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जेल के अंदर बंद था। 17 दिसंबर को उसको जमानत मिली थी। उसको जेल से लेने के लिए ताऊ का लड़का और रिश्तेदार आए थे।

विज्ञापन

 

शाम 6:30 बजे वह स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर घर जा रहा था। कोर्ट मोड़ के पास पहुंचने पर उनके पीछे सफेद रंग की बोलेरो व दो-तीन मोटरसाइकिल उनके पीछे पीटने की नियत से लग गई। उन्होंने अपनी कार वापस जेल की ओर घूमा दी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी से उनकी कार को साइड और लाठी डंडे मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वे गाड़ी को जेल की दीवार के पास खड़ी कर भाग गए। वह स्वयं जेल के अंदर भाग गया जबकि उसके अन्य साथी पेट्रोल पंप की ओर भाग गए। पीटने वालों में एक अमित उर्फ गब्बरू निवासी मोहनपुर, लक्की मेहता निवासी नूनिया का नांगल था। इसके अलावा आठ से दस अन्य युवक थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed