{"_id":"63f07fa3bcc2e4c0e60b333c","slug":"man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-narnaul-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट, एक महिला पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट, एक महिला पर लगाया आरोप
Sat, 18 Feb 2023 01:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:05 PM IST
सार
राजस्थान के शहर भिवाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने महिला पर उसका सामान लेकर फरार होने, धोखा देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस कर लिया है।
विज्ञापन
फंदे पर लटका व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के शहर भिवाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत गांव दुलोट जाट निवासी एक व्यक्ति ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया हैं। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट के आधार पर दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें गांव की एक महिला पर घर से सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। मृतक गांव दुलोट निवासी सत्यवीर भिवाड़ी में अपने भाई की पत्नी चंदरकला के साथ रहता था। 15 फ़रवरी कों वह घर गया तो चन्दरकला घर पर नहीं थी और कुछ सामान भी गायब था। उसने जसकी तलाश भी जी, लेकिन पता नहीं चला। उसने चन्दरकला पर उसका सामान लेकर फरार होने, धोखा देने के आरोप लगाए हैं। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला हैं, जिसमें चन्दरकला सहित कुछ लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर चन्दरकला, भिवाड़ी के मिलकपुर निवासी कैलाश, कैलाश का पति बल्लो और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज़ किया हैं।