फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh: When stopped at the checkpoint, the car driver beat up the SI, tore his uniform

Mahendragarh: नाके पर रोका तो कार चालक ने एसआई को पीटा, वर्दी फाड़ी, ड्यूटी पर था एसआई

Mon, 13 Nov 2023 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 08:58 PM IST
सार

दिवाली पर चार पहिया वाहनों को नाके लगाकर प्रतिबंधित किया गया था। पुलिस ने दूसरे रूट से जाने को कहा तो बैरिकेड पर गाड़ी चढ़ा दी। एसआई को गालियां दीं। आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Mahendragarh: When stopped at the checkpoint, the car driver beat up the SI, tore his uniform
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दिवाली पर पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन के साथ नाके लगाकर चार पहिया वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद एक व्यक्ति ने पुलिस के रोकने के बावजूद गुस्से में कार बैरिकेड पर चढ़ा दी और ड्यूटी पर तैनात एसआई से मारपीट की। थप्पड़ जड़े। वर्दी तक फाड़ दी। एसआई की शिकायत पर गाड़ी चालक महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे मसानी चौक पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए नाका लगाया गया था। नाके पर एसआई उज्ज्वल कुमार तैनात थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि गांव मेघनवास की तरफ से एक सफेद रंग की आल्टो कार नाके पर आई। गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया और कहा कि बाजार में भीड़ होने के कारण नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक है। गाड़ी चालक ने कहा कि हमें सतनाली की तरफ जाना है तो एसआई ने उन्हें माजरा चुंगी होते हुए जाने के लिए कहा। इतना कहते ही गाड़ी चालक भड़क गया और उसने अपनी गाड़ी सीधे बैरिकेड पर चढ़ा दी और यहीं से जाने को लेकर अड़ गया और गालियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जवल ने कहा, वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी और थप्पड़ मारे। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव नंगला सतनाली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed