फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Widow woman cheated of Rs 7.97 lakh on the name of getting job in Delhi Police

Haryana: दिल्ली पुलिस में लगवाने के नाम पर विधवा महिला से 7.97 लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 01:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: Widow woman cheated of Rs 7.97 lakh on the name of getting job in Delhi Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के अटेली क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.97 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला अब रुपये वापस मांग रही है तो उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी महिला ने अब पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।

विज्ञापन


बहरोड के चावंडी गांव व हालाबाद नांगल कालिया निवासी सविता ने पुलिस शिकायत में बताया कि तिगरा निवासी अजय की उसके जानकार रोहित के साथ मित्रता है। इसलिए वह अजय को जानती थी। एक दिन अजय ने उससे कहा कि उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवा देगा, उसकी वहां अच्छी जान पहचान है। लेकिन इसके लिए कुछ रुपये लगेंगे।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि 18 नवंबर 2023 को अजय ने उससे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के लिए 4 लाख रुपये नकद मांगे। जिसके बाद वह और उसका भाई सुनील तिगरा रुपये देने के लिए गए। उसने चार लाख रुपये लेकर कहा कि तेरा काम अब जल्द ही करवा दूंगा। इसके बाद अजय ने 4 लाख रुपये और देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 2 दिसंबर को 397000 रुपये अपने खाते से निकाल कर अजय के खाते में डाल दिए। आरोप है कि अजय इसके बाद और रुपये की मांग करने लगा। उसने कहा कि उसे 7 लाख रुपये और दे दो, वह तुझे कल ही नौकरी लगवा देगा। लेकिन महिला ने रुपये देने से मना कर दिया। महिला ने अजय से कहा कि तुमने तो कहा था कि कुछ खर्चा लगेगा।


जिस पर अजय ने कहा कि ऐसे ही नौकरी नहीं मिलती है। ऊपर अधिकारियों को पैसे खिलाने पड़ते हैं। उसने कहा कि दिल्ली पुलिस के लिए 15 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद महिला ने कहा कि उसने जो 797000 रुपये दिए हैं, वह वापस दे दो, उसे नौकरी नहीं लगना है। लेकिन अब तक अजय ने रुपये वापस नहीं दिए हैं। अब वह रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed