{"_id":"61f2ba504cda1218b5286682","slug":"fraud-of-two-lakh-rupees-by-pretending-to-marry-a-young-man-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगे 2 लाख रुपये, ऑनलाइन कराया था पंजीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगे 2 लाख रुपये, ऑनलाइन कराया था पंजीकरण
Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM IST
सार
आरोपियों ने पीड़ित की बात एक लड़की से करवाई, जिसने अपना पता गुरुग्राम बताया। शादी करवाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 2 लाख रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के मंडी अटेली में शादी करवाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में युवक ने अटेली थाने में दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिसंबर 2019 में उसने शादी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। जिसके लिए 2000 रुपये की राशि अदा की थी। कुछ दिन बाद सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने एक लड़की से बात कराई। जिसने अपना पता गुरुग्राम बताया।
विज्ञापन
उसके बाद वह उससे मिलने के लिए गुरुग्राम गया तो सुनील कुमार, इंद्रजीत व एक अज्ञात व्यक्ति ने शादी करवाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 2 लाख रुपये डलवा लिए। लेकिन उक्त लोगों ने न तो उसकी शादी करवाई और न ही रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर उससे झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद उसने गुरुग्राम स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। वहां से उसकी शिकायत अटेली थाने में भेज दी गई है। अटेली पुलिस ने युवक की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।