{"_id":"6aa7fe44047755f3b4014616","slug":"dsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106075-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर ने खाया जहर, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर ने खाया जहर, हालत स्थिर
विज्ञापन
फोटो
-बिसरख के पाम ओलंपिया सोसायटी का मामला, पार्टनरशिप में खरीदी 6 एकड़ जमीन पर विवाद
-मृत पार्टनर की हिस्सेदारी को लेकर था टकराव, जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी की कोशिश
-निजी अस्पताल में भर्ती, स्थिति खतरे से बाहर, पुलिस जांच में जमीन विवाद निकला मुख्य कारण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पाम ओलंपिया सोसाइटी में रहने वाले एक बिल्डर ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाम ओलंपिया सोसाइटी निवासी नीरज चौहान का घटना से पहले एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने खुद को और अपने परिवार को प्रताड़ना से बचाने के लिए मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कुछ लोगों पर दबाव बनाकर परेशान करने का आरोप भी लगाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पूछताछ में सामने आया कि नीरज चौहान, निशांत दुबे और आशीष श्रीवास्तव इन तीनों ने मिलकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के इटा गांव में एक प्रोजेक्ट के लिए छह एकड़ जमीन खरीदी थी। इसमें नीरज चौहान की 25 प्रतिशत, निशांत दुबे की 50 प्रतिशत और आशीष श्रीवास्तव की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कुछ समय पहले आशीष श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी को लेकर शेष दोनों पार्टनरों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसी जमीनी विवाद और मानसिक दबाव के चलते नीरज चौहान ने रात के समय जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।