फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crusher operator accused sarpanch of demanding monthly In Narnaul

Narnaul: क्रेशर संचालक ने सरपंच पर लगाए मंथली मांगने के आरोप, पुलिस को दी शिकायत, एक गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल सवांद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (हरियाणा)
सवांद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

शिकायत में बताया कि मंगलवार को गांव धोलेड़ा का एक व्यक्ति मनजीत उनके क्रशर के सामने जेसीबी मशीन से रास्ते को खुदवा दिया। जब इस संबंध मे क्रशर संचालक द्वारा विरोध किया गया तो मनजीत नामक व्यक्ति द्वारा क्रशर संचालक से मंथली मांगने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Crusher operator accused sarpanch of demanding monthly In Narnaul
मौके की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी के धोलेड़ा जोन मे स्थित एक क्रेशर संचालक द्वारा गांव धोलेड़ा के सरपंच देवेन्द्र के साथ गांव के ही व्यक्ति मनजीत पर मंथली लगाने का आरोप सामने आया है। मामले के संबंध मे क्रशर संचालक द्वारा पुलिस को शिकायत भी दी गई। जंहा पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मनजीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। निजामपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार धोलेड़ा क्रशर जोन मे स्थित एक क्रशर मालिक द्वारा निजामपुर पुलिस थाने मे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायक के अनुसार
शिकायत में बताया कि मंगलवार को गांव धोलेड़ा का एक व्यक्ति मनजीत उनके क्रशर के सामने जेसीबी मशीन से रास्ते को खुदवा दिया। जब इस संबंध मे क्रशर संचालक द्वारा विरोध किया गया तो मनजीत नामक व्यक्ति द्वारा क्रशर संचालक से मंथली मांगने की बात सामने आई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मनजीत नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सरपंच द्वारा भेजे गए व्यक्ति मनजीत के द्वारा उस पर मंथली देने का दबाव बनाया गया, जिसको लेकर उनके द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। इस संबंध में जब धोलेड़ा सरपंच से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed