फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   छत की पट्टी हटा रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत

छत की पट्टी हटा रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत

Sat, 08 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
छत की पट्टी हटा रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत
छत की पट्टी हटा रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव कोरियावास निवासी महावीर पुत्र गुरुदयाल की शुक्रवार को एक पुराने मकान में छत की पट्टी हटाते समय गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव के सरपंच राजाराम ने बताया कि महावीर मजदूरी का कार्य करता था। महावीर को गांव के नंबरदार ने अपने पुराने मकान को तोड़ने का कार्य दिया था। शुक्रवार को पुराने मकान की छत की पट्टियों को हटाने के दौरान महावीर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उसकी गंभीर हालात होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेवाड़ी ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे रेवाड़ी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे नारनौल के नागरिक लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मृतक के भाई अमर सिंह के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed