{"_id":"5bda0196bdec2269827d4c34","slug":"81541013910-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से प्लॉट काटने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से प्लॉट काटने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला टाउन प्लानर विभाग के जेई मनदीप सिंह ने कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने पर दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्जी तरीके से प्लॉट काटा जा रहा था। पुलिस ने जेई की शिकायत पर दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला टाउन प्लानर विभाग को सूचना मिली थी कि गांव रघुनाथपुरा निवासी रामसिंह व सुरेश कुमार नसीबपुर में कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे है। इस पर उन्होंने उक्त भूमि की जांच की। जिसमें उक्त प्लॉट अवैध पाए गए। जिस पर उन्होंने उक्त दोनों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जेई की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।