फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6th injured in house dispute, police

मकान विवाद में झगड़ा में 6 घायल

Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गांव मोहल्ड़ा में पुराने मकानों के एक कमरे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर दूसरे पक्ष के एक महिला सहित तीन लोगों के नाम दर्ज के साथ-साथ 50-60 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव मोहल्ड़ा निवासी रामपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गांव के ही निवासी मनोज कुमार, प्रेम देवी और सतीश कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावर 8-10 गाड़ियों में सवार होकर आए और घर में घुसकर ताबड़तोड़ मारपीट की तथा हवाई फायरिंग करते हुए दहशत का माहौल पैदा कर मौके से फरार हो गए। रामफल ने शिकायत में यह भी कहा है कि उक्त हमलावर 70 हजार की नकदी और सोने के जेवरात चुराकर ले गए है।  मारपीट में अंजू, श्रवण, हवासिंह व रामपाल घायल हो गए। गांव मोहल्ड़ा निवासी हवा सिंह और उसी पीढ़ी के एक परिवार के व्यक्ति के बीच में पुराने मकान के एक कमरे को लेकर दो तीन दिन से विवाद हो रहा था। इस विवाद के चलते कल भी दोनो पक्षों का झगड़ा हुआ था। झगड़ा की शिकायत पुलिस में भी पहुंची थी। आज फिर से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर हवा सिंह, श्रवण  देवी, रामपाल व अन्नू पत्नी सुनील घायल हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के  तहत मामला दर्ज छानबीन आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed