{"_id":"5c4228dcbdec2273492d7861","slug":"41547839708-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ओवरलोड डंपर चालक ने दो वाहनों समेत दुकान में मारी टक्कर 19-39-44","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ओवरलोड डंपर चालक ने दो वाहनों समेत दुकान में मारी टक्कर 19-39-44
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। कोटपूतली-नारनौल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक डंपर चालक ने स्विफ्ट कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे कार की खिड़की खुल गई और एक बच्चा नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे हाईवे एक घंटे तक वन-वे रहा। वहीं, पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक डंपर बजरी लेकर नांगल चौधरी से कोटपूतली राजस्थान जा रहा था। बताया जा रहा है कि डंपर अनियंत्रित होने से नांगल चौधरी के पास दूसरे डंपर से टक्कर हो गई। इससे चालक घबरा गया और एक कार में टक्कर मार दी। कार में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा सवार था। डंपर की टक्कर से कार की पीछे वाली खिड़की खुल गई। इससे महिला के पास बैठा बच्चा सड़क पर आ गिरा। हादसे के बाद डंपर चालक तेज गति से कोटपूतली की ओर भागने लगा और थनवास के पास एक दुकान में जा घुसा। जहां लोगों ने डंपर चालक को दबोच लिया। जांच पुलिस अधिकारी चंदगीराम ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।