{"_id":"6a9c7f1eea0c8b2e12077580","slug":"arrested-for-sexually-exploiting-a-woman-for-six-years-under-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1096-1905827-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अतुल कुमार रावत।
गुडंबा। शादी का झांसा देकर युवती का छह साल तक यौन शोषण करने के आरोपी अतुल कुमार रावत (34) को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जानकीपुरम के सेक्टर-आई, 60 फीट रोड का निवासी है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने तीन अगस्त को तहरीर दी थी। तहरीर में अतुल पर छह वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। शादी के लिए कहने पर आरोपी और उसके परिवार ने जान से मारने की धमकी दी। अतुल, उसके पिता मेवालाल, मां और मामा कालीचरन रावत पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने अतुल कुमार रावत को शनिवार सुबह उसके जानकीपुरम स्थित घर से पकड़ा। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।