फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बदमाशों ने पांव में गोली मारकर व्यापारी से लूटे 75 हजार

बदमाशों ने पांव में गोली मारकर व्यापारी से लूटे 75 हजार

Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पांव में गोली मारकर व्यापारी से लूटे 75 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नई मंडी से अपना प्रतिष्ठान बढ़ाकर घर जा रहे एक व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश व्यापारी से पैसों से भरा बैग लेकर लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच घायल व्यापारी को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला खड़खड़ी निवासी करीब 55 वर्षीय राजेंद्र पुल्यानी की नई मंडी में सब्जी की थोक की दुकान है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर आ रहा था। उसने दुकान के करीब 75 हजार रुपये एक बैग में डाल रखे थे। वह नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने ही पहुंचा था कि हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया और रुपयों से भरा बैग मांगने लगे। जिसका व्यापारी ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पर गोली चला दी। इसके कारण दो गोलियां व्यापारी के पांव में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश व्यापारी का बैग लूटकर भाग गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने व्यापारी को तुरंत पास ही स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदातस्थल से गोली के दो खोल बरामद किए हैं। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed