फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्राले का के पीछे के चक्का निकलकर सड़क के साइड में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लगा, मौत

ट्राले का के पीछे के चक्का निकलकर सड़क के साइड में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लगा, मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्राले का के पीछे के चक्का निकलकर सड़क के साइड में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लगा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। ट्रॉले के चक्के का जोड़ा निकल कर साइड में पिता के साथ बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे पिता और चाची को भी मामूली चोटें आई हैं। तीनों सड़क से लगभग पांच फुट दूर खाली जगह में बैठे हुए थे। ट्रॉला चालक ट्राले को छोड़कर मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

जानकारी के अनुसार हलीम अली निवासी आसाम, कनीना रोड पर झुग्गी झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। वो कबाड़ का कार्य करते हैं। शनिवार को लगभग 3 बजे हलीम, उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अफसाना तथा उसके भाई की पत्नी हबिदा झुग्गी के बाहर बैठे हुए थे। रोड़ी से भरा ट्रॉला ओवर ब्रिज कनीना की ओर जा रहा था। ट्रॉले के पीछे के दो टायर कोई सामान टूट जाने से निकल गए, जिससे ट्रॉले के चक्के का जोड़ा 30 मीटर दूर तक चलता गया और साइड में झुग्गी के पास बैठी डेढ़ वर्षीय अफसाना के ऊपर से गुजर गया। इस अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई। हलीम अली तथा हबिदा को मामूली चोटें आईं। तीनों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अफसाना को मृत घोषित कर दिया। जबकि उक्त दोनों को अस्पताल में उपचारधीन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed