फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Out-of-control car crashes into hut woman critically injured

Prayagraj News: अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी, महिला गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car crashes into hut woman critically injured
कलंदरपुर/शिवगढ़। कार हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ और महिला की क्षतिग्रस्त झोपड़ी
सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ चौराहे पर रविवार दोपहर तेज बारिश में एक अनियंत्रित कार झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में झोपड़ी में बैठी कल्लो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीन बकरियों की मौत हो गई और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

कल्लो देवी करीब 30 वर्षों से यहां झोपड़ी बनाकर रहती हैं। कार चालक मोहित गौतम पर नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। ग्रामीणों ने चालक को मौके पर पकड़ लिया था। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लेकर चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed