{"_id":"5c34f4bcbdec2257071f71eb","slug":"161546974396-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से ऑटो पलटने से पेंशन ले आ रहे रिटायर्ड चपरासी की ऑटो पलटने में मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर से ऑटो पलटने से पेंशन ले आ रहे रिटायर्ड चपरासी की ऑटो पलटने में मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आगे निकालने की होड़ में एक ऑटो ने दूसरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अगली ऑटो पलट गई। ऑटो पलटने से उसके अंदर बैठे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक की गंभीर हालत को देखकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गांव देवास निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा जगदीश, सुनीता, पूनम, प्रिंस आदि ऑटो में बैठकर गांव देवास से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। जब ऑटो चितलांग गांव के पास शहीद की मूर्ति के पास पहुंची तो पीछे से एक ऑटो आगे की सवारियां उठाने के लिए बड़ी तेज गति के साथ लापरवाही से चलता ला रहा था। उसने पीछे से अगली ऑटो में को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आगे वाला ऑटो पलट गया जिससे उसके चाचा जगदीश की ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई।
ऑटो में सवार सुनीता, पूनम और प्रिंस घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुनीता की गंभीर हालत को देखकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। आरोपी चालक ऑटो सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाम पता नामालूम ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक जगदीश चपरासी पद से सेवानिवृत्त था। वह अपने पोते प्रिंस के साथ पेंशन लेने के लिए जा रहा था।