{"_id":"5c6c511ebdec227367367771","slug":"111550602526-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में डंपर चालक ने दूसरे डंपर के मालिक को कुचला,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में डंपर चालक ने दूसरे डंपर के मालिक को कुचला,मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एक डंपर चालक ने दूसरे डंपर मालिक/चालक को कुचल दिया। हादसे में डंपर मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुल चौकी पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के कबलाना गांव निवासी ज्ञान सिंह अपनी डंपर लेकर धलोड़ा क्रशर जोन पर बजरी लेने आया था। मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे बजरी लेकर बहादुरगढ़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि साइड देने को लेकर एक डंपर चालक से इसका विवाद हो गया। इसके बाद ज्ञान सिंह ने दूसरे डंपर चालक को ओवरटेक कर निजामपुर रोड पर (छोटा बड़ा तालाब) रुकवा लिया।
ज्ञान सिंह अपने डंपर से उतरकर दूसरे डंपर चालक के पास पहुंचा तो इसी दौरान दूसरे डंपर चालक ने अचानक अपने डंपर को पीछे कर आगे बढ़ा दिया। इससे ज्ञान सिंह डंपर की चपेट में आ गया और आरोपी डंपर सहित फरार हो गया। डंपर के नीचे आने से ज्ञान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों की बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
इकलौता था कमाने वाला
रिश्तेदारों ने बताया कि ज्ञान सिंह के बड़े भाई की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। अपने घर के साथ भाई के घर को भी संभालता था। अचानक हुए हादसे से पूरे घर में मातम पसर गया है। मौत की जानकारी मिलते ही कबलाना गांव से काफी संख्या में लोग नारनौल पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि ज्ञान सिंह शांति प्रिय था और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता था।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा
डंपर मालिक को कुचलने की पूरी वारदात सीसीवीटी फुटेज में कैद हो गई। पुल चौकी प्रभारी जय भगवान ने बताया कि वारदात स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार ज्ञान सिंह ने आरोपी डंपर चालक को ओवरटेक कर रोक लेता है। इसके बाद ज्ञान सिंह बात करने के लिए आरोपी डंपर चालक के पास पहुंचता है। इसी दौरान आरोपी चालक अचानक डंपर को एक बार पीछे करके आगे की ओर भगा लेता है, जिससे ज्ञान सिंह चपेट में आ गया।
फालोअप
ऑटो चालक का नहीं लगा सुराग
फैजाबाद पुलिस चौकी दो दिन बाद भी ऑटो चालक का पता नहीं लगा सकी है। चौकी प्रभारी ने अमरदीप ने बताया कि कार के नंबर की जानकारी ली जा रही है। बता दें कि गोमला गांव निवासी राम सिंह (52) राजकीय स्कूल सुंदरह में टीचर थे। रविवार की रात नारनौल में बेटे अविनाश के साथ एक शादी समारोह में आए थे। रात में बाइक से ऑटो चालक ने टक्कर मार दिया था। इसमें टीचर की मौत हो गई थी।
ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में घायलों की हालत में सुधार-रेवाड़ी रोड पर रविवार की रात हुए ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में घायल चालक समेत तीनों ही हालत में सुधार है। महाबीर पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि इसमें अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। पीजीआई में भर्ती तीनों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। रविवार की रात गंदे नाले के आगे ट्रक-पिकअप की भिड़ंत हो गई थी। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। तीन को डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।