फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cold,very low weather in narnol

बीती रात तापमान @ 2.5 डिग्री सेल्सियस

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cold,very low weather in narnol
cold,very low weather in narnol - फोटो : Narnol
इस सीशहर और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मंगलवार की रात सर्दी ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। इसके चलते रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह लोग सर्दी से हाल बेहाल रहे। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली। दिन में तापमान 19 डिग्री रहा। सर्दी के कारण रबी की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले बारिश होने और बर्फीले हवाएं चलने से नारनौल के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के शुरूआत में दक्षिण पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई थी। चार दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री व अधिकतम 25.2 तापमान रहा था। इसके बाद न्यूनतम तापमान करीब छह से सात डिग्री के बीच में रहा। लेकिन, बीच में हुई बारिश के बाद एक सप्ताह से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार की रात इस मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 2.5 दर्ज किया गया है। जबकि बुधवार दिन में अधिकतम 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार पारा और गिरेगा। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 7.4 था जबकि अधिकतम तापमान 14 था। वहीं, मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 2.5 व बुधवार दिन में 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सोमवार की रात के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री था। जबकि बुधवार को पांच अंक बढ़कर 19 पर पहुंच गया। सर्द के कारण मरीजों की अस्पताल में भीड़ रही।
विज्ञापन

ठंड से घरों में दुबके रहे लोग
न्यूनतम तापमान में अचानक पांच डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने से क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ी। ठंड के कारण सुबह-सवेरे लोग घरों में दुबके रहे। इससे स्कूल, कॉलेजों व दफ्तरों में भी असर पड़ा। दस बजे बाद बाजारों व दफ्तरों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। मंगलवार- बुधवार रात को जबरदस्त ठंड पड़ी। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। मोहल्ला खरखड़ी निवासी हेमंत चौबे, रावका मोहल्ला दलजीत राजेंद्र चेतीवाल, कैलाश जाखड़ व विकास ने बताया कि रात के समय कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोग की बात पिछले साल इसी दिन भी न्यूनतम तापमान 2.5 था
इस साल का मंगलवार की रात सबसे सर्द रात थी। हालांकि साल 2018 में देखे तो 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.5 था जबकि अधिकतम 22 डिग्री था। ऐसे में देखा जाए तो दोनों साल मंगलवार की रात सर्द रही। हालांकि साल 2014 के जनवरी में तापमान माईनस 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया था। पिछले साल न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया था।
दिन में खिली धूप से राहत, तापमान में बढ़ोतरी
रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के बाद लोगों ने दिन में खिली धूप से राहत की सांस ली। सूर्य उदय होने के साथ ही धूप खील गई थी। लोगों ने धूप में बैठकर ठंड को भगाया। दिन में निकली धूप के कारण ही अधिकतम तापमान डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 था, जबकि बुधवार को 19 डिग्री रहा। ऐसे में देखे तो न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की कमी जबकि अधिकतम में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
स्कूल बंद करने की मांग
एक सप्ताह से चल रही शीत लहर से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन को मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूल के समय में बदलाव करना चाहिए। अधिक सर्दी पड़ने की संभावना हो तो छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद किया जाए। बच्चों को शीतलहर के चलते सुबह कंपकंपाते हुए स्कूल में पहुंचना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश होना चाहिए।

ऐसे गिरा पारा साल 2019
दिन अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर 19.0 2.5
17 दिसंबर 14.0 7.4
16 दिसंबर 14.0 6.2
15 दिसंबर 18.0 7.2
14 दिसंबर 16.4 5.5
13 दिसंबर 20.2 12.5
साल 2018
दिन अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर 22.0 2.5
17 दिसंबर 21.9 4.2
16 दिसंबर 22.0 5.0
15 दिसंबर 19.5 4.5
14 दिसंबर 19.0 6.5
13 दिसंबर 19.0 7.2
तापमान में गिरावट से सरसों, गेहूं व चने की फसलों को फायदा होगा। लेकिन, इससे सब्जियों को नुकसान हो सकता है। क्षेत्र में करीब 44 हजार हेक्टेयर में गेहूं व 78 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई है। बारिश के बाद तापमान में कमी से इन फसलों को लाभ मिलेगा।
- डॉ. जसविंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed