{"_id":"5dfa70ed8ebc3e87a8205b82","slug":"building-construction-sample-collect-narnol-news-rtk5330339140","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर काम रोका, सैंपल भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर काम रोका, सैंपल भरवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरपुर राजपूत में बन रहा फायर बिग्रेड व बौचड़िया में बनाया जा रहा विश्राम ग्रह का जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा ने निरीक्षण किया। नीरपुर राजपूत में 7 करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया जा रहा फायर ब्रिगेड भवन में गांव की सड़क से जा रहा रास्ता केवल 11 फुट का छोड़ा गया।
उपायुक्त ने रास्ते को साढ़े 27 फुट का कराने का आदेश दिया। वहीं, भवन में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच के भी आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका ईओ अभय सिंह, कानूगो सतीश कुमार के अलावा गांव नीरपुर के सरपंच राहुल उपस्थित रहे। नीरपुर पंचायत से 26 करनाल 17 मरला भूमि खरीद कर यहां फायर बिग्रेड बनाई जा रही है। गांव के सरपंच राहुल ने रास्ते की पंचायत भूमि भी देने की बात स्वीकार की।
ईओ ने बताया कि उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बौचड़िया में बनाए जाने वाले विश्राम ग्रह के स्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि यह स्थान अटेली कस्बे से काफी दूरी पर है। इसलिए अन्यत्र स्थान भी तलाश किया जा सकता है। 12 करनाल भूमि में विश्राम ग्रह बनाया जाना था। अभी तक भूमि की रजिस्ट्री भी नहीं हो पाई है। ऐसे में विश्राम ग्रह अन्यत्र भी बनाया जा सकता है। वहीं, नीरपुर फायर बिग्रेड की सामग्री के नमूने लिए गए हैं और काम रुकवा दिया गया है। ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। फाइलों की जांच की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया किस प्रकार की गई, कहा हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिला उपायुक्त के निर्देशों को अमल में लाया जा रहा है।