फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anshu first, Gaurav second in solo folk song

राजकीय महिला महाविद्यालय हुई अंतर महाविद्यालय लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anshu first, Gaurav second in solo folk song
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में अंतर महाविद्यालय लोकगीत एवं लोकनृत्य हरियाणवी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। बतौर मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं हमारी प्राचीन संस्कृति एवं लोक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन

लोकगीत एकल में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा अंशु प्रथम, राजकीय महाविद्यालय अटेली का छात्र गौरव द्वितीय, यदुवंशी डिग्री कॉलेज की छात्रा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य एकल में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की छात्रा शिल्पा ने प्रथम, यदुंवशी डिग्री कॉलेज की छात्रा पूजा ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय सतनाली के छात्र साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग द्वारा निबंध लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता, विज्ञान संकाय द्वारा अंतर महाविद्यालय क्विज एवं अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं भूगोल विभाग द्वारा स्लोगन, लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजित किए गए। सभी विजेता प्रतिभागियों का मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य महेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि व सभी टीम इंचार्ज, प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. ज्योति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल भूमिका डॉ. संजय शर्मा, डॉ. किरण व ज्योति शर्मा ने निभाई। इस मौके पर कविता रानी, डॉ. महेश सिंह, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. भरत सोनी, अरूण, डॉ. विजय यादव, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. अन्नू, डॉ. छोटेलाल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed