फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident,Road,danger,Point

दोबारा से जिले के हादसा संभावित क्षेत्रों की पहचान करें : डीसी

Tue, 26 Nov 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident,Road,danger,Point
सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी की बैठक। - फोटो : Narnol
सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी जगदीश शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दोबारा से जिले के हादसा संभावित क्षेत्रों की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर जनता को जागरूक करें। अब मोटर व्हीकल एक्ट में कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसकी जानकारी लोगों दें। शिक्षण संस्थाओं में पोस्टर, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता कराएं। इनमें प्रथम स्थान पर आने वाली पेंटिंग व पोस्टर को जिले के मुख्य कार्यालयों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लगवाएं। साथ ही उस छात्र का नाम नीचे लिखा होना चाहिए, ताकि लोगों तक अच्छा संदेश जाए। धुंध के मौसम को देखते हुए सभी विभाग तालमेल करके इस दिशा में काम करें। उन्होंने बीएंडआर और एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगाएं ताकि धुंध के मौसम में वाहन चलकों को आसानी हो। इसके अलावा पुलिस विभाग, रेडक्रास व ट्रांसपोर्ट विभाग मिलकर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं ताकि दूर से वाहन दिखाई दे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी वाहन की बॉडी में बदलाव किया गया है तो कानून अनुसार कार्रवाई की जाए। सभी स्पीड ब्रेकर नियम अनुसार ही बने होने चाहिए। अगर कोई पेड़ सड़क के ज्यादा नजदीक है तो उस पर भी रिफ्लेक्टर लगवाएं। बैठक में एसपी दीपक सहारण, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एएसपी मकसूद अहमद, एसडीएम महेंद्रगढ़ विश्राम सिंह व नगराधीश प्रवेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed