{"_id":"5c55f151bdec2256b807f61e","slug":"171549136209-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बिजली बिल सेटलमेंट योजना खत्म होने के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अब एक्शन में आ गया है। निगम 15836 डिफाल्टरों में से पहले टॉप 500 पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए जिले में सोमवार से कार्रवाई शुरू होगी। पहले दस हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
डीएचबीवीएन ने दो बार डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को छूट के साथ बिल भरने का मौका दिया था। इसके बाद भी 15836 लोगों ने बिल जमा नहीं कराया। ऐसे में अभी भी निगम के 41.48 करोड़ रुपये अटके हुए हैं। जिले में कुल 53289 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं पर 113 करोड़ रुपये बकाया था। इनमें से 31 जनवरी तक 37455 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाते हुए दस करोड़ रुपये जमा कराया था। डीएचबीवीएन के अनुसार पहले टॉप 500 डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर कार्रवाई होगी। इस कार्य को एक अभियान के तहत किया जाएगा।
दो बार दिया मौका-
डीएचबीवीएन ने नवंबर में बिजली बिल सेटलमेंट योजना शुरू की थी। एक माह के लिए शुरू की गई योजना पहले 31 दिसंबर तक शुरू की थी। बाद में उपभोक्ताओं का रुझान देखकर 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। महेंद्रगढ़ जिले में बिजली निगम के कुल 53 हजार 289 उपभोक्ता डिफाल्टर थे।
विज्ञापन
नोटिस जारी किया हुआ है
बिजली निगम के अनुुसार 13275 ऐसे उपभोक्ता है, जिनका बिल जमा न होने पर पहले ही कनेक्शन काटा हुआ है। इसमें कईयों ने घर के अन्य सदस्यों के नाम पर दूसरा कनेक्शन ले रखा है। ऐसे उपभोक्ताओं का निगम ने पहचान कर उन्हें नोटिस दिया हुआ है। अब निगम इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने जा रहा है। नारनौल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं को पहले का बिल जमा करने को कहा गया था लेकिन अभी भी काफी लोगों ने बिल जमा नहीं कराया है। ऐसे लोगों को पहले कनेक्शन काटा जाएगा। डिवीजन में 8357 ऐसे उपभोक्ता हैं।
बिल सेटलमेंट योजना का 37 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है। जिन्होंने बिल जमा नहीं कराया, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निगम दो बार लोगों को मौका दे चुका है।
- नवीन वर्मा, एसई, डीएचबीवीएन,
टॉप 500 डिफाल्टरों की सूची बनाई गई है। इसमें दस हजार रुपये से ऊपर वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर कार्रवाई होगी। सोमवार से इसे अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके ऐसे भी उपभोक्ता शामिल है,जो पहले के कनेक्शन के बिल नहीं भरे और किसी अन्य के नाम पर दूसरा कनेक्शन ले लिया।
कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नारनौल।
डिवीजन डिफाल्टर रुपये लाख में
सिटी नारनौल 2436 733.92
सब अर्बन नारनौल 3190 938.75
अटेली 68 41.81
नांगल चौधरी 2799 578.07
सिटी महेंद्रगढ़ 2830 396.45
सब अर्बन महेंद्रगढ़ 2804 946.25
कनीना 1845 511.28
कुल 15836 4148.53