फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दिव्यांग व बुजुर्गो में दिखा वोट डालने का जोश

दिव्यांग व बुजुर्गो में दिखा वोट डालने का जोश

Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग व बुजुर्गो में दिखा वोट डालने का जोश

विज्ञापन
मंडी अटेली। लोकसभा चुनाव में जहां बुजुर्गों व दिव्यांगों ने उत्साह दिखाया। पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर के नहीं होने से दिव्यांगों को वोट डालने में काफी परेशानी रही। दिव्यांग बड़ी मुश्किल से ईवीएम तक पहुंच कर लोकतंत्र के लिए मतदान किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल भाटिया ने खोड़, भोड़ी, तिगरा, गुजरवास, कटकई, कारिया, महासर, अटेली बूथों पर पहुंच कर वीवीपैट को चलाया। भोड़ी के मतदान केंद्र पर एजेंट देरी से पहुंचने के कारण वीवीपैट पर सील लगाने में देरी हुई। जिससे मतदान 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। खोड़, तिगरा, गुजरवास, कटकई, महासर, कारिया में चुनाव समय पर शुरू कर दिया गया। सुबह सात बजे लोगों ने वोट डालने शुरू कर दिए। पहला वोट डालने के लिए भी लोगों में उत्साह देखा। सबसे पहला वोट डालने के चक्कर में खोड़ में छह बजे ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच गये। पहला घंटे का मतदान आठ प्रतिशत रहा। दूसरा घंटे में मतदान 14 प्रतिशत तक पहुंच गया। 11 बजे तक मतदान 21 प्रतिशत हो चुका था। तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अटेली के चार पोलिंग बूथ पर भी व्हील चेयर का प्रबंध नहीं था। जिससे दिव्यांगों को परेशानी हुई। गांव राता कला में बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर व पूर्व विधायक नरेश यादव ने अपना मत का प्रयोग किया। गांव गनियार के बूथ 178 पर 100 साल की बेस्ट मदर का राज्य अवार्ड प्राप्त कर चुकी उमरावली ने अपना वोट डाला। पहली बार मत डालने वाले युवा हरि किशन का कहना है कि उनको वोट डालने में बड़ी खुशी मिली। उन्हें खुशी है कि उनके वोट से देश की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed