फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजस्व कोर्ट भी अब हुए ऑनलाइन, जल्द एसएमएस से मिलेगी जानकारी

राजस्व कोर्ट भी अब हुए ऑनलाइन, जल्द एसएमएस से मिलेगी जानकारी

Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्व कोर्ट भी अब हुए ऑनलाइन, जल्द एसएमएस से मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हाईकोर्ट की तर्ज पर अब राजस्व से जुड़े कोर्ट केस की जानकारी पोर्टल एचआरवाईरेवेन्यूकोर्ट डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध होगी। कोई भी नागरिक पोर्टल पर जाकर अपने केस का स्टेटस देख सकता है। यह जानकारी डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में राजस्व विभाग के सभी कोर्ट केस रोजाना अपलोड हो रहे हैं। अब तक जिले में 10298 कोर्ट केस ऑनलाइन पोर्टल पर डाले गए हैं। फिलहाल जिले में 7459 केस चल रहे हैं। वादी व परिवादी केस की जानकारी पोर्टल पर देख सकते हैं। डॉ. मित्तल ने बताया कि अब डीसी, सीटीएम, एसडीएम, डीआरओ, डीडीपीओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कोर्ट में कंप्यूटर द्वारा केस की एक यूनिक आईडी बनेगी। जिसे केस नंबर का नाम दिया गया है। पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस देखने के लिए नंबर डालना होगा।

जल्द एसएमएस से मिलेगी जानकारी
फिलहाल कोर्ट केस को ऑनलाइन किया गया है। जल्द ही एक और सुविधा इसमें जोड़ी जाएगी। भविष्य में कोर्ट की अगली तारीख कब होगी यह जानकारी भी दोनों पार्टियों व वकील के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। तारीख लगने के बाद उस दिन के स्टेटस की जानकारी भी एसएमएस के माध्यम से दोनों पार्टियों के पास पहुंच जाएगी। यह सिस्टम शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed