फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों के शिक्षामंत्री के सतनाली आवास पर दिया धरना

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों के शिक्षामंत्री के सतनाली आवास पर दिया धरना

Fri, 01 Feb 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों के शिक्षामंत्री के सतनाली आवास पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। बिजली की केबल में महीने से आए दिन होने वाले फाल्ट के कारण हो रही बिजली समस्या से परेशान खंड के गांव सुरेहती पिलानियां, सुरेहती जाखल व सुरेहती मोडियाना के सैकड़ों कृषि और घरेलू फीडर के उपभोक्ताओं ने वीरवार को कस्बा स्थित शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर धरना देकर समस्या के समाधान की मांग की। धरने की सूचना पाकर फाल्ट से खराब हुए बॉक्स को बदलकर तुरंत प्रभाव से उच्च गुणवत्ता का बॉक्स लगा दिया जाएगा, जिसके बाद समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
सुबह करीब 11 बजे शिक्षामंत्री के सतनाली आवास के समक्ष पूर्व सरपंच रामपाल शास्त्री, पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच यशपाल पिलानियां, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप, नवीन, राजेश, कृष्ण, प्रदीप, जगबीर सिंह, बलबीर सिंह, बलवान, रमेश सहित अनेक लोगों ने बताया कि जब से सुरेहती जाखल में पावर हाउस शुरू हुआ है तभी से आए दिन कभी केबल में फाल्ट तो कभी अन्य कारणों से आदि बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे निगम के एक्सईएन बुधराम पंवार व एसडीओ सुशील कुमार ने धरने पर बैठे लोगों की बात सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि महीनेभर से अघोषित बिजली कटों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब भी बिजली कट के बारे में पावर हाउस में पता करते हैं तो तकनीकि खराबी की बात बता दी जाती है। बिजली कट से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री के आवास के सामने बिजली के केबल अंडरग्राउंड डाली हुई है, जिसमें आए दिन फाल्ट हो जाता है इसलिए अंडरग्राउंड केबल को ओपन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन बुधराम पंवार ने बताया कि फाल्ट का करण केबल अंडरग्राउंड होने से नहीं अपितु केबल के पास लगे बॉक्स की वजह से बार-बार फाल्ट हो जाता है। फाल्ट से खराब हुए बॉक्स को बदलकर तुरंत प्रभाव से उच्च गुणवत्ता का बॉक्स लगा दिया जाएगा। एक्सईएन के आश्वासन पर धरने पर बैठे किसानों व ग्रामीण सहमत हो गए और लगभग एक बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed