फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will be able to apply for vacant seats in ITI up to 25

Kurukshetra News: आईटीआई में खाली सीटों के लिए 25 तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Will be able to apply for vacant seats in ITI up to 25
कुरुक्षेत्र। नए सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी होते ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी दाखिलों का दौर चल रहा है। आईटीआई संस्थानों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी भी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। आईटीआई संस्थानों की ओर से भी विभिन्न ट्रेडों में दाखिला देने की प्रक्रिया अभी भी जारी हैं। इसके लिए विद्यार्थी अब आईटीआई संस्थानों में ओपन काउंसलिंग के माध्यम से 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन कोर्सों में दाखिला लेकर विद्यार्थी पढ़ाई करते हुए सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर सकेंगे। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले को लेकर पिछले कई दिनों से दाखिले की प्रक्रिया जारी हैं। इस संस्थान में विद्यार्थी रिक्त रह गई ट्रेडों के लिए 25 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य देव किशन ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में रिक्त रह गई सीटों के लिए अब ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लिया जा रहा है। इसके लिए कोई भी विद्यार्थी 25 अगस्त तक संस्थान में आकर ओपन काउंसलिंग के तहत आवेदन कर सकता है, जबकि 26 अगस्त तक दाखिला फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन



सीटों का ब्याेरा
-----------------
कोर्स सीटें रिक्त सीटें
कोपा- 48 01
कॉस्मेटोलॉजी- 48 15
ड्राफ्ट्समैन सिविल- 24 15
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल- 24 15
सरफेस ऑर्नमेंटशन टेक्नीशियन- 20 16
सिविंग तकनीक- 20 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed