फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the code of conduct was implemented, many schemes of the state government got stuck in the pipeline.

Kurukshetra News: आचार संहिता लगी तो प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं पाइप लाइन में ही अटकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
When the code of conduct was implemented, many schemes of the state government got stuck in the pipeline.
कुरुक्षेत्र। मैं मंच से घोषणाएं कर रहा था, तभी पर्ची मिली जिस पर लिखा था कि आचार संहिता लग गई है। इस बारे में भी वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी तो भरोसा भी दिया कि उनके हित में लिए निर्णयों से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार ने मजदूरों से लेकर हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजना व परियोजनाएं तैयार की हुई थी, जो आचार संहिता लगने से अटक गई है, लेकिन अब इनका भी समाधान किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह खुलासा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद किया तो कहा कि छह अक्तूबर के बाद फिर जनहित में लिए फैसलों पर चलते हुए कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अंग्रेजी शासन से चल रहे कानूनों को खत्म कर चार नए कानून लागू किए हैं, जिनसे मजदूरों से लेकर हर वर्ग के लोगों के त्वरित न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक, राष्ट्र को आगे बढ़ाने व विकसित करने का काम कर रहे हैं और ऐसे में देश व प्रदेश की सरकार भी उनके हितों की रक्षा में हमेशा खड़ी रही है। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के निर्माण में श्रम व श्रमिक सबसे अहम है और इसी की बदौलत आज हरियाणा भी बुलंदी छूते हुए अग्रणी राज्य बन चुका है। आज प्रदेश सरकार के पोर्टल पर ही 22 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं जबकि सरकार पंजीकृत व गैर पंजीकृत श्रमिकों को हर योजना का लाभ देने पर अडिग रही है। सरकार श्रमिकों के लिए मिशन मोड में काम कर रही है और अब उन्हें किसी काम के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रही है।
विज्ञापन



... जब मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का देने लगे हिसाब
मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान अपने कार्यकाल का हिसाब भी दिया और कहा कि उन्हें 12 मार्च को सीएम बनाया गया तो अगले दिन बहुमत साबित किया। 16 मार्च को ही लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी जो छह जून तक रही। इसके बाद जो समय मिला जनता की बेहतरी के लिए कार्य किए। बेटियों को सम्मान दिया तो किसान से लेकर मजदूर तक के लिए अनेेक योजनाएं धरातल पर लाईं गईं। उन्होंने संघ द्वारा दिए पत्र को पढ़कर भरोसा दिया कि चुनाव के बाद फिर सत्ता में आते ही सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। इस दौरान राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश का सबसे बड़ा संघ : अशोक
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा मजदूर संघ है और बिना बिखराव के ही आज 70 साल पूरे कर चुका है। यह संघ पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। यह संघ हमेशा ही देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाता रहा है। समारोह में संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने भी संबोधित किया और कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों की अनेक मांगें आज तक पूरी की है और जो बाकी है उनके पूरा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed