फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second marriage after hiding first marriage, FIR on complaint of girl

Kurukshetra News: पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी, युवती की शिकायत पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Second marriage after hiding first marriage, FIR on complaint of girl
पिहोवा। पहली शादी की जानकारी छिपाकर विवाह करने और बाद में प्रताड़ित करने के आरोप में शहर थाना पिहोवा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में काम करने आया था। जान-पहचान प्रेम संबंध में बदली और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। विवाह के कुछ समय बाद और गर्भावस्था के दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। बेटी के जन्म के बाद भी आरोपी उसे पैतृक घर नहीं ले गया। करीब तीन महीने पहले आरोपी ने रुपयों की मांग की और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शहर थाना पिहोवा प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed