{"_id":"68c5caaa414c7691a5089427","slug":"postage-stamp-issued-in-the-name-of-geeta-in-indonesia-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142083-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंडोनेशिया में गीता के नाम से जारी किया डाक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंडोनेशिया में गीता के नाम से जारी किया डाक टिकट
Sun, 14 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान के दिव्य संदेश को पूरे विश्व में फैलाया जा रहा है। इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंध तो थे ही अब इन संबंधों में गीता ज्ञान भी शामिल किया गया है। यहां के लोग भी गीता की दिखाई राह पर चलकर जीवन का मर्म जानेंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे शनिवार की शाम को इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से लोगों को संबोधित कर रहे थे। महोत्सव के दौरान गीता पर डाक टिकट भी जारी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया में स्वामी ज्ञानानंद के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां के नागरिक भी गीता का ज्ञान प्राप्त कर आगे प्रचार करेंगे। ताकि इस ज्ञान के आलोक से जगत का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के नागरिकों को स्वामी ज्ञानानंद ने गीता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इससे इंडोनेशिया व भारत के संबंध मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र से बाहर विदेशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक मॉरिसिस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में अन्य देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया के नागरिकों से आह्वान किया कि वेे गीता के दिव्य संदेश को अपने जीवन में उतारें। इस मौके पर विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम, विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा उपस्थित रहे।
बॉक्स
गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव : स्वामी ज्ञानानंद
उधर कार्यक्रम के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है। यदि एक मिनट गीता भी का पाठ किया जाए तो व्यक्ति विचार और मन से मजबूत बनता है। इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पूरा उत्साह और जोश है। इंडोनेशिया के नागरिक गीता को अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ इस ज्ञान का प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
गीता के प्रति इंडोनेशिया के लोगों को लगाव : डॉ. आई. गुस्तीनगुरा
वेदकर्ण एमडब्ल्यूएस तृतीय बाली के सीनेटर डॉ. आई. गुस्तीनगुरा आर्य ने कहा कि इंडोनेशिया में गीता के प्रति लोगों को पहले से ही बहुत लगाव है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन से आम जन का गीता से और अधिक जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि बाली भारत का छोटा भाई है। यहां पर वो गीता को लेकर कार्यक्रमों का आगे भी आयोजन करते रहेंगे।
लगाई गई गीता आधारित प्रदर्शनी
महोत्सव के दूसरे दिन बाली के गुरुड़ विष्णु कंचना केंद्र में गीता पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई तो वहीं सेमिनार का भी आयोजन किया गया। शाम के समय सांस्कृतिक गतिविधियां कराई गई, जिसमें वहां के कलाकारों ने समां बांधा। आज रविवार को अंतिम दिन गीता यज्ञ होगा तो वहीं भक्ति संगीत, गीता आरती व अन्य कार्यक्रम होंगे।