फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Farmers worried due to crop loss

Kurukshetra: फसल नुकसान से चिंता में डूबे किसान, अधिकारियों के पास शिकायतों का अंबार

Tue, 05 Mar 2024 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 01:55 AM IST
सार

भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले में 62 हजार 200 एकड़ गेहूं व 1607 एकड़ सरसों की फसल में नुकसान की आशंका है। कृषि विभाग ने प्रारंभिक तौर पर आकलन किया है। अधिकारियों के पास शिकायतों का अंबार लगने लगा है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Farmers worried due to crop loss
बारिश के चलते क्षेत्र में इस तरह से बिछी हुई है गेहूं की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार दो व तीन मार्च को हुई तेज बारिश व हवा से फसलों में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जाने लगा है। कृषि विभाग द्वारा प्रारंभिक तौर पर किए गए आकलन के मुताबिक ही 62 हजार 200 एकड़ गेहूं व 1607 एक सरसों की फसल प्रभावित हुई है। खराब हुई फसलों को देखकर किसान चिंता में डूबे हुए हैं और अब कृषि विभाग के पास नुकसान की भरपाई के लिए शिकायतों का अंबार लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बारिश रुकने के बाद पहले दिन सोमवार को कृषि विभाग का कार्यालय खुला तो सुबह ही किसान शिकायत लेकर पहुंचने शुरू हो गए। दर्जनों किसान पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की। हालांकि आधा दर्जन किसानों ने ऑफ लाइन ही शिकायत दी, जबकि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


हालांकि फसलों में नुकसान को लेकर किसानों को 72 घंटे तक आवेदन करने होंगे। बता दें कि जिले में इस बार एक लाख सात हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं व आठ हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की हुई है। दो व तीन मार्च को मौसम में बदलाव के चलते जिले में भारी बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा बारिश थानेसर खंड में 76 एमएम व बाबैन में 72.4 एमएम दर्ज की गई थी। लाडवा व इस्माईलाबाद में 25-25 एमएम व पिहोवा और शाहाबाद में 32-32 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित फसलें

  • फीसदी 0 से 25 फीसदी 26-50 फीसदी 51 से 75 फीसदी
  • गेहूं             49300 एकड़ 12400 एकड़ 500 एकड़
  • सरसों            1315 एकड़             280 एकड़ 12 एकड़


पूरी फसल ही बिछ गई, अब क्या करें
कृषि विभाग में फरियाद लेकर आए किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दी। कई किसानों ने बताया कि उनके पास चार से पांच एकड़ तक गेहूं की फसल थी और पूरी फसल ही बिछ गई। अब इसके खड़े होने की भी उम्मीद नहीं है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की थी, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। सरकार को जल्द गिरदावरी करवा मुआवजा देना चाहिए, ताकि कुछ भरपाई हो सके।



अभी प्रांरभिक तौर पर किया आकलन : मेहता
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि बारिश से फसलें कितनी प्रभावित हुईं है, यह विभाग की ओर से प्रारंभिक तौर पर आकलन किया गया है। अभी किसान शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, जिसके बाद सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जांच कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed