फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Chowk and Sudarshan Chakra of Kurukshetra will be beautified

Kurukshetra: बदलेगी गीता चौक नुहार, चौराहे के सौंदर्यीकरण की मिली मंजूरी, सुदर्शन चक्र को मिलेगा नया स्वरूप

Fri, 20 Jun 2025 02:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

धर्मनगरी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के पास श्रीमदभगवद गीता चौक भी बनाया गया था। जहां ब्रह्मांडीय व्यवस्था और धर्म की रक्षा का भी प्रतीक माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।

विज्ञापन
Geeta Chowk and Sudarshan Chakra of Kurukshetra will be beautified
गीता चौक। - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण ने करीब साढ़े पांच हजार साल पहले पूरी मानवता के लिए गीता का अमर संदेश दिया था, जो आज भी प्रासंगिक माना जाता है। इसी संदेश से रूबरू करवाने के लिए धर्मनगरी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के पास श्रीमदभगवद गीता चौक भी बनाया गया था। जहां ब्रह्मांडीय व्यवस्था और धर्म की रक्षा का भी प्रतीक माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। लेकिन पिछले 19 वर्षों से यह उपेक्षा का शिकार है। गीता महोत्सव के दौरान ही कभी-कभार महज पानी की फुहारें ही यहां छोड़ी जाती रही है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन 12 मई 2006 को तत्कालीन नगर परिषद चेयरपर्सन उमा सुधा की मौजूदगी में जिला उपायुक्त टीके शर्मा ने किया गया था। लेकिन गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर रोड के शहर के साथ जुड़े मुहाने पर ही स्थित होने के बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा सकी लेकिन अब उम्मीद जगी है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसके जीर्णोद्धार की जहमत उठाई है और विगत दिवस ही बोर्ड की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाउस की बैठक में इस मुद्दे पर न केवल चर्चा की गई बल्कि इसे मंजूरी भी दे दी गई। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस चौक पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन




सुदर्शन चक्र के चारों ओर उगी झाड़ियां, गायब हो चुकी ग्रील व टूटे पत्थर एवं सीढ़ियां भी इस चौक व सुदर्शन चक्र की लंबे समय से की जाती रही अनदेखी की गवाही दे रही है। चौक को एक ओर से दुकान बनाकर ढक भी दिया गया है तो सुर्दशन चक्र भी खस्ताहाल होने लगा है। चौक के साथ ही चाय की अस्थायी दुकान चलाने वाले रविंद्र बताते हैं कि यहां सुध लेने कोई नहीं आता। पिछले करीब 15 साल से वे यहां दुकान चला रहे हैं, मुश्किल से एक या दो बार कोई सफाई करने पहुंचा। यह चौक नशेड़ियों का अड्डा तक बन चुका था। जो हो पाता है वे ही अपने स्तर पर इसका रखरखाव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस की बैठक में मिली मंजूरी, अब होगा सौंदर्यकरण : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की राज्यपाल की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई हाउस की बैठक में इस चौक के सौंदर्यीकरण को मंजूरी मिल गई है। इस इसकी कायाकल्प कर दी जाएगी, जिसके लिए जल्द ही पूरा प्रारूप भी तैयार कर लिया जाएगा। यह ऐसा चौक होगा, जहां पयर्टक व राहगीर देखते ही ठहर जाएं। यहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित किए जाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed